• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 8, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-2nd-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-2nd-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ग्लानि और पछतावे में समय बर्बाद न करें, बल्कि जीवन से सीखने की कोशिश करें। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। नौकरी-पेशे के लिहाज से की गयी यात्रा सकारात्मक फल देगी। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग ठण्डा रखने और खुद को अभिव्यक्त करने की आवश्यकता है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा। दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी।

वृष राशि- आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। रोमांस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा।

मिथुन राशि- आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। सबको अपनी पार्टी में दावत दें, क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपका काम दरकिनार हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में खुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आपकी सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और भली-भांति विश्लेषण करने की खासियत को लोग सराहेंगे। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं। साथ में समय गुजारने का यह बढ़िया अवसर है।

कर्क राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। अपने मित्रों के माध्यम से आपका खास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। आज काफी दिगागी कसरत संभव है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

सिंह राशि
परिवार के इलाज से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी को नकारा नहीं जा सकता है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

कन्या राशि
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। घर वालों के साथ समय बिताना प्रसन्नता अनुभव करेगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

ADVERTISEMENT

तुला राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक्त है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। विवाह के बाद कई बातें जरूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

वृश्चिक राशि
आज स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से गौर करते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, सिर्फ प्यार हो।

धनु राशि- आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। दिन को खास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

मकर राशि-
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

कुंभ राशि-
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे, उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

मीन राशि- कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। जो लोग आपके लिए सबसे अधिक अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप खासी दिक्कत महसूस करेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। नौकरी बदलना मददागार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वगैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 8th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 8th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 अगस्त 2026

August 8, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

August 7, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 6th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 6 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 6th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 6 अगस्त 2026

August 6, 2026
Next Post
jamshedpur-morning-accident- गोलमुरी में सुबह-सुबह हादसा, बड़ी गाड़ी ने महिला को कुचला, मौत, देखिए-video

jamshedpur-morning-accident- गोलमुरी में सुबह-सुबह हादसा, बड़ी गाड़ी ने महिला को कुचला, मौत, देखिए-video

Jharkhand-Politics : राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली रवाना, लौटते ही फैसला संभव

Saraikela-Rajnagar-Murder : राजनगर के केन्दमुंडी गांव में घर में घुस कर युवक की हत्या, हत्यारों की तलाश व मामले की जांच में जुटी पुलिस

Saraikela-Rajnagar-Murder : राजनगर के केन्दमुंडी गांव में घर में घुस कर युवक की हत्या, हत्यारों की तलाश व मामले की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News