जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थानाक्षेत्र स्थित टुईलाडूंगरी निवासी 70 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि टुईलाडूंगरी अपने घर से उक्त महिला फूल तोड़ने के लिए निकली थी. इसके बाद घरवालों को अचानक से सूचना मिली कि किसी बड़ी गाड़ी ने उनको कुचल दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर )
घरवाले वहां पहुंचे जिसके बाद देखा कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों ने यह आशंका जताई है कि कोई बड़ी गाड़ी ने उनको सड़क पार करते हुए कुचल दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर )

अब तक किस गाड़ी ने उनको कुचला है यह पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि गाड़ी की पहचान हो सके.





