• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 17th December 2022 राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 दिसंबर 2022

Horoscope Know Your Day Saturday 17th December 2022 राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 दिसंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज ऐसे काम करें जिससे आपको प्रसन्नता मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। आपका महबूब आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ अलग करके अचंभित कर सकता है। हितकारी ग्रह कई ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे शानदार दिनों में से एक हो सकता है। अगर आज के काम को आप कल पर टाल रहे हैं तो कल आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह से परेशान करेगी। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं।

वृष राशि
आज विवाहित लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको हर खुशी देने का प्रयास करेगा। अपने प्रिय की अनावश्यक भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। संभव है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। आज आप सबसे दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रेहेगी।

कर्क राशि
बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको स्वास्थ्य बनाए रखेगा। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचार के खर्च करना आपको कितना आर्थिक क्षति पहुंचा सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। आपकी कमियां आपको अच्छी तरह से पता हैं आपको जरुरत है उन कमियों को दूर करने की।

सिंह राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको प्रसन्नता की अनमोलता को बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं। उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। परेशानियों के दौरान आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। अपने जीवनसाथी की खुबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार हो सकता हैं। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है, बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो, ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।

कन्या राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको अच्छा-खासा रखेंगे। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहां से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। आप आज महसूस हो सकता है कि आपका प्रेमी आपसे दूर हो रहा है।

तुला राशि
अवसाद के विरुद्ध आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। शादीशुदा जिंदगी में पड़ोसियों का दखल परेशानी उत्पन्न कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। अपने प्रिय को याद करना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आज की मुलाकात में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जीवन के बुरे दौर में पैसा ही आपके काम आएगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप कार्यालय में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिंदगी प्यार-मोहब्बत के नजरिए से ऐसे ही महकने को है। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे। कहीं से उधार वापस मिल सकता है। जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी अनुभव करेंगे। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। करीबी दोस्त और साझीदार नाराज होकर आपकी जीवन को मुश्किल बना सकते हैं। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है। बच्चों को साथ समय का पता नहीं चलता आज आप भी अपने बच्चों के साथ वक्त बिताकर यह जान जाएंगे।

कुंभ राशि
अगर संभव हो तो लम्बे सफर पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं और उनसे आपकी कमजोरी और बढ़ेगी। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपके जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक शानदार दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। दूसरों को यह बताने के लिए अधिक उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। विवाह के बाद कई बातें जरूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है। जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।

मीन राशि
आज परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती को महसूस करें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे।सफलता करीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा। यदि आप किसी खेल में महारत रखते हैं तो आज के दिन आपको वो खेल खेलना चाहिए।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 3rd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 3 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 3rd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 3 अगस्त 2026

August 3, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

August 2, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 1st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 1 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 1st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 1 अगस्त 2026

August 1, 2026
Next Post

tata workers union issue : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज समेत अन्य कमेटी मेंबर दोषमुक्त, प्रबंधन से यूनियन की हुई बातचीत के बाद निकला रास्ता

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 17th December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

jamshedpur suicide : बिरसानगर में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मृतका के भाई ने जेठ-जेठानी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News