
बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत में विधायक समीर महंती ने विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाल कर लोगों का अभिनंदन किया.समीर महंती के गांव पहुंचने पर लोगों ने उन्हें फुल माला से लाद दिया. श्री महंती ने पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर पद यात्रा कर लोगों का अभिनंदन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत उनकी नही बल्कि आप सभी की जीत हुई है. कहा कि वे गांव की विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेगें.श्री महंती ने पंचायत के गुहियापाल,झरिया,नारायनडीह,बांकदोह,दरकुली,नतुनडीह,बाडेडीह,महेशपुर आदि गांव में जुलूस निकाल कर लोगों का अभिनंदन किया. मौके पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान,असित मिश्रा,रासबिहारी साव,ललित मांडी,नवकुमार ,गौरीशंकर महतो,मुन्ना होता,अरुण बारीक,जदुपति राणा,मुखिया सोमाय हांसदा,राजीव लेंका,हिमांगशु पातर,बिरसा मुंडा,समेत अन्य उपस्थित थे.






