
जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड और बारिश के बाद पूरा जमशेदपुर ठंड की चपेत में है. इसी ठंड में हजारो बेघरों की जिंदगी खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है और हर साल ठंड से कई लोगो को जान तक चली जाती है. इसी को देखते हुए जमशेदपुर की सामाजिक संस्था वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी के युवाओ ने देर रात जमशेदपुर में घूम-घूम कर बूढ़े, बुजुर्ग व बच्चें, जो खुले में सोते और ठंड से ठिठुरते देखे गए उन्हें कंबल ओढ़ाकर बढ़ती ठंड से बचाने का कार्य किया. संस्था के संस्थापक हरि सिंह ने बताया कि टीम हर साल ठंड में एक अभियान की तरह लगातार इस कार्य को करती आ रही है ताकि जमशेदपुर में किसी की ठंड से जान ना जा सके और असहाय गरीबो की जिंदगियों को बचाया जा सके. ये कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगी. कंबल वितरण का कार्यक्रम साकची फुटपाथ से शुरू की गई जो कदमा, सोनारी, गोलमुरी, एग्रिको, मानगो, टेल्को, गोविंदपुर, जुगसलाई और बर्मामाइंस तक के जरूरतमन्दों के बीच राहत कार्य पहुंचाया गया. कार्यक्रम में शामिल हरि सिंह, मोहन, अजय, विकास, चन्दन, अमन, सूरज, नीलेश, ऋषभ, रौनक, लवकेश, पुनीत, पंकज, रेड्डी, अभिषेक, अमित, रोहित, चन्दन, विक्की व अन्य लोग शामिल थे.







