
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुरजात संघ सामुदायिक भवन में सांसद विद्युत वरण महतो ने कंबल का वितरण किया. इस दौरान उनके साथ जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके देवेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. यहां जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों को ठंड के देखते हुए कंबल दिया गया.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,स पश्चिम विधानसभा के कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष चुन्नू भुमिज, कदमा मंडल अध्यक्ष दिपू सिंह, झारखंड यूवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी पप्पू सिंह, मानिक सिंह, पंचम जंघेल, महावीर सिंह, अशोक सिंह, सुनील दास, किशोर ओझा, प्रशांत पोद्दार, विक्की लेहरी, अनिरवाण राय, नारायण प्रसाद, उपेन्द्र गिरि, अभिषेक, शंभू राम, प्रदीप सिंह, प्यारेलाल, अशोक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








