
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 पर इंडसइंड बैंक में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती अपने कुछ साथियों के साथ बैंक परिसर में पंहुची और वहां के कर्मचारी की पिटाई कर दी. इस दौरान बैंक के बाहर काफी भिड़ जमा हो गई. सूचना पाकर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची.

बैंक के मैनेजर ने युवती से माफी मांगी इसके बाद मामला शांत हुआ.आजादनगर थाना किसी तरह कि शिकायत नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार बैंक में कार्यरत लक्ष्मीकांत अपनी ही सहकर्मी को अश्लील मैसेज किया करता है इससे युवती काफी परेशान रहती थी.

इस कारण वह बीते 15 दिनों से काम पर भी नहीं आ रही थी. इस बीच लक्ष्मीकांत ने कई बार युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान किया. अंत में मैसेज से तंग आकर युवती अपने साथियों के साथ बैंक पंहुची और लक्ष्मीकांत की पिटाई कर दी.







