
चाकुलिया : चाकुलिया निवासी रंजीत दास की धर्मपत्नी मानसी दास लंबे समय से बच्चेदानी में ट्यूमर होने के कारण पीड़ित थी. परिवार इलाज के लिए परेशान था. पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा से संपर्क कर इसकी जानकारी दी और इलाज कराने में मदद करने के लिए गुहार लगाई. श्री महापात्र ने मयंक मृणाल नर्सिंग होम में डॉ मनोज यादव (सर्जन) से संपर्क कर मरीज का सफल ऑपरेशन करवाने में विशेष भूमिका निभायी. उन्होने बताया कि मानसी दास आयुष्मान भारत योजना की कार्ड होने के बावजूद भी लिंक नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था जिससे परिवार के लोग काफी परेशान थे .परिवार के लोगों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी जिस पर उन्होंने पहल करते हुए परिवार को मदद की और मरीज की सफल ऑपरेशन संभव हो पाया है.








