
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल के संज्ञान में आये कैंसर के मामले में पीड़ित व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ एनके सिन्हा के द्वारा किया जा रहा है। समाचार माध्यमों से जिला उपायुक्त को यह सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा बंदगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित व्यक्ति की पहचान करते हुए उनका इलाज सदर अस्पताल में करवाया जाये। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि कैंसर पीड़ित व्यक्ति का नाम सुदर्शन भगत है। वह कराईकेला का निवासी है तथा मुंह के कैंसर से पीड़ित है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







