
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है, शुक्रवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया. साकची एसएनपी एरिया के पास एक गरीब युवक पार्किंग के 5 रुपए नहीं दे पाया तो उसके साथ पार्किंग कर्मचारियों ने हाथापाई की साथ ही उसके बाइक पर लादे सब्जी को भी सड़क पर फेंक दिया. हालांकि बीच बचाव करने साकची पुलिस आई तब जाकर मामला शांत हुआ.
यह पहला मामला नहीं है जब पार्किंग ठेकेदारों ने पार्किंग के लिए मारपीट की हो इसके पहले भी कर्मी ऐसे कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है. नियम के अनुसार पार्किंग कर्मियों को यूनिफॉर्म पहन कर काम करना है साथ ही उनके पास उनके नाम का आई कार्ड होना जरूरी है साथ ही उनके पास पोस मशीन भी उपलब्ध होनी चाहिए जिससे वह पार्किंग की रसीद काट सकें. पर ना तो इनके पास पास मशीन होती है और ना ही आई कार्ड यह लोग बस एक पर्ची थमा देते हैं.







