
सरायकेला : गणतंत्र दिवस एवं नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सरायकेला नगर में विशाल तिरंगा यात्रा सरायकेलावासियों ने सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में निकाली. तिरंगा यात्रा के शुभारंभ में सरायकेला क्षेत्र के पदमश्री के लिए चयनित छऊ गुरु शशधर आचार्य को सरायकेलावासियों की ओर से पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ रथ एवं भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला जिला के महामंत्री गणेश माहाली द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. विशाल तिरंगा यात्रा में सुरक्षा के दृष्टिकोण और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सरायकेला थाना प्रभारी भारी दल बल के साथ मुस्तैद थे. विशाल तिरंगा यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर सीनी के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र राम के नेतृत्व में स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा में बैंड बजा कर तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई. विशाल तिरंगा यात्रा बस स्टैंड, कालूराम चौक, संजय चौक, गैराज चौक, थाना चौक होते हुए पब्लिक दुर्गा मंडप में समाप्त हुई।विशाल तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में महिला पुरुष छात्र-छात्राएं एवं युवा शामिल हुए. विशाल तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार, सरस्वती शिशु मंदिर सिनी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद एवं अनेक दलों का एव सरायकेलावासियों पूर्ण समर्थन था. तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सोहन सिंह, बद्रीनारायण दरोगा,अमिताभ मुखर्जी, विकास दरोगा, (बिट्टू) अभिषेक आचार्य, बीजू दत्ता, विक्रम मोदक, राकेश मोहंती, अविनाश कवि, कृष्णा राना, बब्बन सिंह, कुणाल साहू, गुप्ते पटनायक, सौरभ अग्रवाल, रीता दुबे, पिंकी मोदक, राजेश साहू, नारायण मंडल, गौरांग मंडल, गोविंद जी और अनमोल चौधरी का योगदान था.







