
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत अपेक्स अस्पताल के पास मंगलवार की शाम देव नगर निवासी मनीषा कुमारी से पर्स छीन कर भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने गोविंदपुर निवासी परमजीत सिंह को धर दबोचा था। वहीं मामले में परमजीत का साथी सतनाम सिंह फरार हो गया था। पुलिस ने सतनाम को गोलमुरी स्थित उसके घर से धर दबोचा। बुधवार को पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में मनीषा कुमारी के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ज्ञात हो कि मनीषा डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल चौक के पास उतरी और वहां से पैदल अपने घर जा रही थी। अपेक्स हॉस्पिटल के पास परमानंद और सतनाम ने उसका पर छीनने का प्रयास किया। चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने परमानंद को धर दबोचा था, वहीं सतनाम फरार हो गया था। बताया जाता है कि दोनों शातिर अपराधी हैं। दोनों छिनताई की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।







