बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा गांव निवासी रास बिहारी मुंडा के पुत्र रविन्द्र मुंडा (28) की शनिवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकालकर बहरागोड़ा सीएचसी उपचार के लिए पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पाकर विधायक समीर महंती पहुंचे व मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दी. वहीं सूचना पाकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी सीएचसी में पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक को श्री गुप्ता में उपलब्ध संसाधनों में यथासंभव बेहतर सुविधा देने को कहा.






