
जमशेदपुर : संविधान का पालन की मांग सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से की गई है. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष एवं महासचिव से आग्रह हुआ है कि वे दो सप्ताह के भीतर संविधान की धारा 17 के आलोक में बैठक बुलाएं. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुखविंदर सिंह को दलजीत सिंह दल्ली की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपा. तखत हरमंदिर साहिब जी पटना के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, पूर्व प्रधान हरनेक सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, सुरजीत सिंह खुशीपुर आदि ने महासचिव को बताया कि बीस सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से आमसभा की मांग की जा सकती है और पूर्व में भी ऐसा हुआ था और इसका पालन किया गया था. ऐसे में उपाध्यक्ष एवं महासचिव का दायित्व बनता है कि वे बीस दिन के अंदर बैठक बुलाकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भविष्य में क्या किया जा सकता है. चुनाव जीतने वाला अध्यक्ष जेल जा चुका है और ऐसे में क्या करना चाहिए इसका फैसला आम सभा में ही हो सकता है. इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी इस मांग पत्र की प्रति सौंपी तथा संविधान का अनुपालन कराने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप का आग्रह भी उनसे किया गया. इस प्रतिनिधिमंडल में सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलविंदर सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह गिल, सुरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, मनजीत सिंह, औलक रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, रणजीत सिंह सिख समुदाय के लोग शामिल थे.






