
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक रामदास सोरेन ने की. बैठक की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष विधायक रामदास सोरेन ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को सीतारामडेरा के आदिवासी एसोसिएशन में कोल्हान के सभी नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रियों का स्वागत समारोह किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई. आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा 2019 में कोल्हान की सभी सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कॉन्ग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हुई है. जबकि कोल्हान से बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी और चंपई सोरेन को मंत्रिमंडल में जगह भी मिला है.





