
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नया बड़ा बदलाव किया है. इसको लेकर एक पहल करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बदलकर नये का पदस्थापन कर दिया है. इसके तहत नये प्राचार्य के तौर पर चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन डिपार्टमेंट के एचओडी) डॉ पीके बारला को पदस्थापित किया गया है. नये प्राचार्य के तौर पर डॉ बारला कामकाज देखेंगे.
उनके पदस्थापन के साथ ही डॉ बारला ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया और उन्होंने कामकाज संभाल लिया. उन्होंने यहां आकर सारे कामकाज को सामान्य तौर पर देखा और अधिकारियों के साथ बातें भी की. कॉलेज के आधारभूत संरचना के साथ वहां छात्रों की क्षमता को भी बढ़ाने की बात कहीं. मेडिकल कॉलेज में अस्पताल भी बनाने का जो काम है, उस काम को भी समय पर पूरा करने का वादा नये प्राचार्य ने किया है.





