
जमशेदपुर : रास्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की ओर से 9 फरवरी को दिन के 2 बजे तक बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में कायस्थ समागम सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमे धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे. इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियो व अतिथियों का अभिनंदन, वर्ष 2020 कलेंडर का विमोचन, वर्ष 2019 के चित्रांश पूजा पंडाल पुरस्कार वितरण किया जाएगा. साथ ही 2019-2020 में वार्षिक रूप से सामाजिक, राजनीतिक, कला-साहित्य, फ़िल्म जगत के साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को चित्रांश प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर युवा कवयित्री सह समाजसेविका अंकिता सिन्हा को कायस्थ गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. गौरतलब है कि साहित्य के क्षेत्र में युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा ने कविता पाठ के माध्यम से जमशेदपुर ही नही बल्कि झारखंड के नाम पूरे देश मे गौरवान्वित किया है. पिछले माह अंकिता सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्तों की 10 सदस्सीय टीम के साथ श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया. राष्ट्रगान के साथ वीररस की कविता पाठ के इतिहास रच दिया. यह अपने जमशेदपुर की नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। दिल्ली में अंकिता सिन्हा ने थल सेना के सेनाध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को काव्य संग्रह की अपनी पहली पुस्तक आकांक्षा भेट की. जनरल सिंह ने अंकिता सिन्हा को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा को फरवरी में दिल्ली, मार्च में मुंबई व मई में शिलांग में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए साहित्यिक से संस्थाओं द्वारा आमंत्रित किया गया है. इतना ही नही अंकिता सिन्हा वर्ष 2019 में दिल्ली में भारतीय तिरंगा गौरव अवार्ड, लखनऊ के लखीमपुर में अखिल भारतीय अरुणिमा स्मृति सम्मान, बिहार के चंपारण में डॉ एपीजे कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस अवार्ड, विलासपुर सहित अन्य राज्यों में दर्जनों सम्मान मिल चुका है.







