
सरायकेला : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. जहां इन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में व्याप्त बिजली से जुड़े समस्याओं को अधीक्षण अभियंता के समक्ष रखा और तत्काल उन समस्याओं के निदान की भी मांग की. वही इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि ईएसआईसी अस्पताल द्वारा सेकेंडरी टाई अप के तहत प्रदान किए जाने वाले चिकित्सकीय सुविधा और रेफर सुविधा बंद किए जाने को लेकर उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री के समक्ष इस समस्या को जोर शोर से उठाया है. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इस समस्या को वे अब आगामी सत्र में भी प्रमुखता से रखेंगे. गौरतलब है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में दो लाख बीमित व्यक्ति हैं और उनके आश्रितों को मिला दे तो यह आंकड़ा 10 लाख के पार है.ऐसे में एक बड़ी आबादी को चिकित्सा के सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है.








