
मेदिनीनगर : भारतीय स्टेट बैंक की पलामू मुख्य शाखा के पास सेना के एक जवान से एक लाख की छिनतई कर दी गयी. दोपहर करीब दो बजे की यह घटना है. उक्त जवान मोहम्मदगंज के कादल गांव का रहने वाला है. पीड़ित जवान संतोष कुमार ने पलामू के मेदिनीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दूसरी ओर, पलामू के औरंगाबाद मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सुबह एनएच 98 पर कंटेनर ट्रक एचआर55जी-2360 नंबर छतरपुर से रांची जाने के क्रम में तकनीकी खराबी के कारण कंडा घाटी मे साइड कर गाड़ी खड़ी थी. ही पीछे से आ रही ट्रक ओडी-15जी-6598 नंबर की गाड़ी द्वारा धक्का मारा गया, जिससे खड़ी कनेक्टर ट्रक 50 फीट की दूरी पर जाकर झाड़ी में गाड़ी पलट गई. उस वक्त गाड़ी में कोई व्यक्ति नहीं था. गाड़ी खराबी होने के कारण सारे कर्मचारी बाहर में घूम रहे थे तभी यह घटना घटी. घटना से दोनो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कोई हताहत नहीं है.








