
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बिरसानगर इलाके के बैकुंठनगर बस्तीवासियों के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर एक बैठक की. जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर चर्चा की गई. गौरतलब है, कि इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए जाने है. इसके अंतर्गत वैसे स्थानों को भी चयनित किया गया है जिसमे वर्षों से घर बनाकर लोग निवास कर रहे हैं. इस मुद्दे पर विधायक श्री राय ने कहा कि सरकार के वरीय अधिकारियों के समक्ष वे इस बात को रखेंगे कि जहां पूर्व से घर बने हुए हैं उन्हें न तोड़ा जाए बल्कि खाली पड़े जमीन पर आवास का निर्माण कराया जाए. साथ ही कई ऐसे जमीन में घर बने हुए है जिनके पास देश के आज़ादी से पूर्व के खतियान मौजूद है उनके आवास को भी न तोड़ा जाए. इस बात को भी वे सरकार के समक्ष रखेंगे वहीं उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लिया जाएगा.







