
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े व्यवसायिक व औद्योगिक संस्था सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति में आ रही दिक्कतों को लेकर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात की गई. साथ ही उनके समक्ष समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी गई. आपको बता दें कि पिछले लगातर कुछ महीनों से बाजार समिति की दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही है. उधर लगातार हो रहे सामानों के चोरी से व्यपारी त्रस्त हो चुके हैं और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इन्होंने बताया कि बाजार समिति के भीतर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हमेशा ही लगा रहता है और प्रसाशन की तरफ से वहां किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नही है. साथ ही बाजार समिति में स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और कई सारी सुविधाओं की घोर कमी है. जिसे त्वरित रूप से दूर करने की मांग सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उठाई है. गौरतलब है कि, हाल के दिनोंं मे कृषि उत्पाददन बाजार समिति में लगाातर चोरी की घटनाएं होती रही है. इसको लेकर व्यापारी आक्रांत है और परेशान है. इन लोगों ने चोरी नहीं रोकने की स्थिति में आंदोलन तक की चेताव़नी दे दी है.







