
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में रविवार को विधिक सेवा सह कानूनी सशक्तिकरण शिविर आयोजित हुआ. शिविर में घाटशिला कोर्ट के डुडीशियल मजिस्ट्रेट अमित अलदा, सीओ अरविंद औझा, बीडीओ लेखराज नाग समेत प्रखंड के अन्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. शिविर को संबोधित करते हुए मजिस्ट्रेट श्री अलदा ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देना और कानून की अधिकारों की जानकारी देना है. कहा कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे कानून का सहयोग ले सकते हैं, इसके लिए कई केन्द्र खोला गया है.

ग्रामीण कार्यालय पहुंचकर अपने अधिकार को जानकर कानून का सहयोग ले सकते हैं.
शिविर में 8 हाथी प्रभावित ग्रामीणों के बीच बंटा चेक
प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में पदाधिकारीयों द्वारा प्रखंड के विभिन्न गांव में हाथी द्वारा किये गये फसल नुकसान के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया. भीम सिंह को 5600,सालगे मुर्मु 7200,आम्ति मुर्मु 7200,बुदि मुर्मु 3800,संतोष महतो 4800,हेमंत नायक 6600,जयदेव महतो 3200,रजनीकांत महतो 3800 रुपये का चेक वन विभाग द्वारा स्वीकृत राशी की चेक दी गई. अंचल कार्यालय प्रकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत 18 लाभुकों के बीच 850000 रुपये की चेक बाटी गई,बैंक आफ इंडिया गोहालडांगरा द्वारा 10 किसान को केसीसी, बैंक आफ इंडिया चाकुलिया द्वारा 3 किसान को केसीसी, बैंक ऑफ इंडिया केरूकोचा द्वारा 5 किसानों को केसीसी, बैंक ऑफ बड़ोदा चाकुलिया द्वारा 4 लाभुकों के बीच बीसीएल का वितरण किया गया, बाल विकास परियोजना द्वारा लक्ष्मी लाडली योजना के 500 लाभुको के बीच स्वीकृत राशि प्रमाण पत्र, मनरेगा के तहत 20 लोगों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया,प्रधानमंत्री आवास योजना के 450 लाभुकों के बीच स्वीकृत पत्र ,मनोहर लाल मध्य बिधालय के 30 छात्र छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया.मौके पर बीईओ उदय प्रताप चौधरी, शिक्षक अरविंद गिरी, प्रभारी पंचायती राज्य पदाधिकारी राम चन्द्र मुर्मु, नाजिर कृष्णा मुंडा, पारा लीगल भोलेंटीयर चंपक लता महतो, गोपाल गिरी, चिन्मया महापात्रा समेत अन्य उपस्थित थे.







