
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से अपराध की दुनिया में हलचल तेज हो चुकी है. कुख्यात अखिलेश सिंह गिरोह के साथी कन्हैया सिंह पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी पब एंड बार से निकलते वक्त हमला कर दिया. बताया जाता है कि अखिलेश सिंह के साथ कई मामले का आरोपी कन्हैया सिंह पब एंड बार से बाहर निकल रहे थे कि अचानक से गोली चलना शुरू हो गया. वह किसी तरह वापस भागकर जान बचाई. कन्हैया को गोली नही लगा और आसपास गोलियों के निशान पाए गए. कन्हैया सिंह हाल में ही जेल से बाहर आया है. कन्हैया सिंह ने बताया है कि राहुल सिंह नामक अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है. राहुल सिंह झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी कालिका सिंह का बेटा है. हाल ही में अखिलेश सिंह गिरोह से अलग हटकर अपना गैंग चला रहे सुधीर दुबे गिरोह में शामिल हो चुका है. सुधीर दुबे के साथ राहुल सिंह हो गया है. राहुल भी अखिलेश सिंह गिरोह में था. पुलिस को भी सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पब एंड बार के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है.







