
जमशेदपुर : जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी को देखते हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त से मिलने पहुंचा. संघ ने उपायुक्त से निजी स्कूलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट एवं झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के आदेश का पालन नहीं करने की शिकायत की. उन्होने उपायुक्त को लिखित ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कोर्ट के आदेश के बावजूद स्कूल आने जाने के लिए वाहनों का संचालन नहीं किया जा रहा है. मजबुरन अभिभावकों को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है. निजी वाहन इस मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाने तरीके से भाड़ी वसूलते है. साथ ही मापदंड़ों से अधिक बच्चों को बैठाकर चलते है. हर साल की निजी स्कूली वाहन द्वारा इस साल भी ओवर लोडिंग की दुहाई देते हुए भाड़ा बढ़ा दिया जाता है. संघ ने उपायुक्त से निजी स्कूलों द्वारा बस संचालन शुरु करने और भाड़ा निर्धारण करने के लिए कमिटि गठित करने की अपील की है.





