
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में ट्रैक्टर पलटने से दरकुली गांव निवासी मजदूर एकादशी बेहरा का घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती दरकुली गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. श्री महंती ने मृतक के पिता कालो बेहरा को 5000 रु देकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, गौरी शंकर महतो, अरुण बारीक, मुन्ना होता, आशीष गिरि, जदुपति राणा, गोपाल श्यामल, मनोज साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





