
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत कमेटी के गठन के लिए श्यामसुंदरपुर गांव में झामुमो की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष कुंवर टुडू, सचिव मनोरंजन महतो, उपाध्यक्ष चाडरा हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष राम हेम्ब्रम, सह सचिव तरुण महतो, संगठन सचिव विजयानंद देव गोस्वामी को चुना गया. बैठक में डोमन माझी, समीर दास, निर्मल महतो, मिठू हांसदा, अर्जुन हेम्ब्रम, सरकार मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





