
मेदिनीनगर : प्रदेश राजद की रांची में संपन्न बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री झारखंड राज्य के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव और झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित थे ।मौके पर दोनों नेताओं ने सैयद अहमद से झारखंड राजद को मजबूत करने पर चर्चा किया और विशेष तौर पर पलामू प्रमंडल की समस्याओं की जानकारी लिया। इस अवसर पर श्रम नियोजन और प्रशिक्षण मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्द पलामू का दौरा करेंगे साथ ही सैयद अहमद द्वारा उठाए गए समस्याओं का निदान करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सैयद अहमद ने बताया कि उन्होंने पलामू में पेयजल, चिकित्सा की समस्या का निदान व अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लागू करने की मांग की। सैयद अहमद ने कहा कि पलामू प्रमंडल में बेरोजगारी अधिक है। यहां उद्योग धंधा नहीं है ।इसलिए पलामू प्रमंडल के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए ।इसके अलावा अन्य कई समस्याओं की जानकारी उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री को दी।








