
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुलिस के काशीडीह टीओपी के पास एक कार से बाइक सवार को धक्का लगने के बाद बाइक सवार ने सड़क किनारे रखी बोल्डर उठाई और कार के विंडशील्ड पर से मारी जिससे कार का शीशा टूट गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने काशीडीह टीओपी में लिखित शिकायत की है. इस मामले में कार सवार मानगो चंद्रावतीनगर निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वो अपने साथी अरविंद कुमार चौधरी को छोड़ने एग्रिको के रोड नंबर 1 जा रहे थे. काशीडीह टीओपी के पास अचानक से एक बाइक सवार सड़क पार करने लगा. उनके ब्रेक लगते ही वह सड़क पर गिर गया.

सड़क पर गिरने के बाद वह गुस्से में उन्हें कार से निकलने के लिए कहने लगा. कार लॉक होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाए, इतने में ही बाइक सवार ने सड़क के किनारे रखा बोल्डर उठाया और उनकी कार पर दे मारा. वहीं इस मामले में बाइक सवार बाराद्वारी निवासी संजीव कुमार का कहना है कि वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे. कार ने उन्हें आकर टक्कर मार दी पर संजीव ने कार पर बोल्डर मारने की बात से साफ इंकार कर दिया है. मामले में दोनों पक्ष ने लिखित शिकायत की है.








