
राजन सिंह
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण बीमारी के मद्देनजर बुधवार से पूरे देश में लॉक आउट होने की घोषणा से हर राज्य सरकार ने अपने अपने राज्य में बाहरी वाहन के आने और जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. बॉर्डर पर जरूरी वाहन को प्रशासन द्वारा जांच कर छोड़ा जा रहा है. एक तरफ कोरोना वायरस के डर से लोग सहमें हुए हैं, लोग अपने घर से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रशासन पूर्ण सख्ती के साथ ओड़िशा-झारखंड की बॉर्डर पर अपना कार्य इमानदारी पूर्वक करते देखे गए. राज्य में लाक डाउन होने से सड़क सुनसान है. बाजार पूर्ण रूप से बंद है एक भी दुकान खुला नही है. झारखंड और उड़ीसा सीमा पर दोनों ही राज्य के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वाहनों को रोक दिया है.

विधायक ने ओड़िशा बॉर्डर जामशोला और बंगाल बॉर्डर के बड़शोल में जाकर वस्तु स्थिति स्थिति की जानकारी ली
बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने बुधवार को ओड़िशा- झारखंड सीमा के जामशोला गेट पर प्रशासन द्वारा बनाये गये चेक पोस्ट पर जाकर बस्तु स्थिति की जानकारी ली और प्रशासनिक और ग्रामीणों की हो रही समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर उपस्थित बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ हीरा कुमार, थाना प्रभारी ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार चेक पोस्ट पर हर आने जाने वाले लोगों की स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. कहा कि मास्क और हैंड गलब्स की कमी है.पदाधिकारियों ने कहा कि लाक डाउन होने से फंसे वाहन चालकों के समक्ष आने वाले दिनों में भोजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है. विधायक ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया की वे जल्द ही मास्क और गलब्स की व्यवस्था करवा देंगे.

उन्होंने कहा कि जामशोला में फंसे वाहन चालकों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने की दिशा में उपायुक्त से बातकर उचित पहल करेंगे, कहा कि तत्काल वे एक दो दिन के अंदर निजी स्तर पर भोजन कराने की व्यवस्था करेंगे. इसके बाद विधायक ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बड़शोल थाना क्षेत्र में बने चेक पोस्ट पर जाकर जानकारी ली और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोरोना वायरस को रोकने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है सभी और भी सतर्क रहकर काम करें ताकि विस क्षेत्र इस माहामारी बिमारी की चपेट में आने से बच सके. मौके पर असित मिश्रा, बिशाल बारिक, राकेश महंती समेत अन्य उपस्थित थे. इसके पूर्व विधायक ने बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय, सीएचसी और ट्रोमा सेंटर में बनाये गये वार्ड का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा ओपी चौधरी से विस्तार पूर्वक जानकारी ली.








