
रांची/जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए ठोस कदम उठाये हैं. सरकार ने खाद्यान्न के दाम जारी किये हैं. गौरतलब है कि खाद्य सामानों के लिए ग्राहकों से अधिक दाम वसूले जा रहे थे, इसको देखते हुए सरकार के तरफ से सभी के दाम जारी किये गये हैं. दाम जारी करते हुए सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि अगर कोई भी राशन दुकान जारी किये गये दाम से ज्यादा लेता है तो फौरन इसकी जानकारी सराकार को दें. सूचना के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि 24 मार्च की रात पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसके बाद से बड़ी संख्या में लोग राशन की खरीदारी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिला उपायुक्त एवं पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि राज्य में खाद्य पदार्थों की काला बाजारी और गैस सिलिंडर से जुड़ी घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसें। कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिल रही है कि कुछ जिलों में यह समस्या अभी भी आ रही है। इस बाबत जीरो टॉलरेंस अपना कर सख्ती से जारी निदेश को पालन सुनिश्चित करें। झारखंड पुलिस आवश्यक वस्तुओं तथा खाद्य सामग्रियों की कालाबाज़ारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए कृत संकल्प है । जमाखोरी या ज्यादा मूल्य पर आवश्यक वस्तु, खाद्य सामग्री इत्यादि बेचने से संबंधित कोई भी सूचना नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर दें । इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।







