
चाकुलिया : कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है. सरकार की घोषणा के बाद यात्री वाहन भी नही चल रहे हैं जिसकारण बहरागोड़ा विस क्षेत्र के विभिन्न गांव के मजदूर मजदूरी करने के लिए चाईबासा गये थे लाक डाउन होने के कारण वैसे 40 मजदूर घर नही आ पा रहे हैं. परिजनों ने गुरूवार को विधायक समीर महंती से मिलकर मजदूरों को चाकुलिया लाने की मांग की है. परिवार द्वारा जानकारी देने के पश्चात श्री महंती ने मजदूरों को लाने की दिशा में पहल करते हुए उन्होंने चाईबासा के विधायक दिपक बिरूआ से दूरभाष पर संपर्क कर मजदूरों को वापस लाने की पहल की. दिपक बिरूआ ने श्री महंती को आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में चाईबासा उपायुक्त से बातकर वापस बहरागोड़ा विस भेजने की दिशा में पहल करेंगे.








