
जमशेदपुर : कोरोना वायरस के मौजूदा संकट के बीच सांसद फंड से पैसे भी सांसदों ने दिये है. कोल्हान के दोनों सांसदों ने सरकारी खजानें में कोरोना वायरस को लेकर पैसे दिये है. सांसद फंड में से एक करोड़ रुपये जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दिये है. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए उन्होंने जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को एक करोड़ रुपये के चेक प्रदान किये. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे हमेशा जमशेदपुर की जनता के साथ खड़े है और इस महामारी से बचने के लिए हर किसी को मेहनत करने की जरूरत है और घर पर ही रहकर लोग इसमें सेवा कर सकते है. दूसरी ओर, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने भी सांसद फंड से कोरोना वायरस के संकट से निबटने के लिए 50 लाख रुपये दिये है. सांसद निधि से इसकी वसूली की गयी है.








