
चाईबासा : कोरोना वायरस से बचने के लिए एक ओर पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं ऐसी आपात स्थिति में समाजसेवी और युवा वर्ग गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ समाजसेवी जहां जरूरतमंदों के घरों में राशन पहुंचा रहे हैं, तो कुछ लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
देशभर में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में शिव मंदिर टोला के पुरतीसाई में गरीब तबके के लोग जो रोजाना कमाई कर अपना जीवन यापन करते थे, उनके लिए खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह व उनकी टीम ने कोरोना वायरस के आपदा से जूझ रहे लोगों के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दिहाडी मजदूरों व बेसहारा लोगों जो रोजी रोटी की संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे सैकड़ो परिवारो को राशन देकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। समाजसेवी पवन सिंह ने बताया की कोरोना वायरस के चलते दिहाडी मजदूर जो रोज कमाकर जीवन यापन करते है। काम नही होने के कारण इनके जीविकोपार्जन की समस्या आ पड़ी है। इसलिए इस आपदा में हम सभी मिलकर इनकी मदद कर इस आपदा से लडने का फैसला किया है।








