
जमशेदपुर : कोरोना वायरस के खतरे के बीच कई लोग अच्छे कार्य भी कर रहे है. इसको देखते हुए कई सारे संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता आगे आये है. जमशेदपुर के जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा अपने पंचायत क्षेत्र में लगातार सेनीटाइज किया जा रहा है. इस क्रम में गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोरा के साथ सरजामदा में भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है, जो लगातार आठ पंचायत में चलेगा और आज से साथ-साथ फॉगिंग का कार्य राहरगोड़ा से शुरू किया गया. इस कार्य में नरेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, शिव हांसदा, निमाई दास, सानू कुमार, धीरज शर्मा सहयोग कर रहे है. जिला परिषद उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर ही रहे.
निजी स्कूल फीस को माफ करें : अंकित
कोरोना के प्रभाव से जनता आर्थिक मंदी से ग्रस्त है. राज्य सरकार से आग्रह किया कि सभी कोटि के निज़ी स्कूलों में यथासंभव दो माह के स्कूल फ़ीस माफ़ करने संबंधित पहल की जाये. झारखंड सरकार से भाजपा नेता अंकित आनंद ने निवेदन किया है कि प्राईवेट स्कूल के संदर्भ में आदेश जारी करें की जब तक स्कूल नहीं खुलतें, तब तक सभी बच्चों की फ़ीस माफ की जाए. इस आशय में निज़ी स्कूल प्रबंधन को भी आत्मीयता से विचार करते हुए स्वेक्षा से पहल करनी चाहिए. आख़िरकार स्कूलों का अधिष्ठापन सामुदायिक सेवा के उद्देश्यों से ही होती है ना कि लाभ अर्जित करने के लिये. सभी स्कूल प्रबंधन अपनी वित्तीय स्थिति देखते हुए इस दिशा में पहल करते हुए पूरे देश में एक मिशाल प्रस्तुत करें और प्रेरणा के पात्र बनें.

पतरातू वेलफेयर सोसाइटी का सेवा भाव, भाजपा नेता गणेश महाली ने की शिरकत
पतरातू वेलफेयर सोसायटी द्वारा चल रहे अनेको सामाजिक कार्यों के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड में टायो के पूर्व कर्मचारियों को कोरोना वायरस से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया तथा उससे बचाव के कारकों को भी समझाया गया. बंदी के कारण भूखे /जरूरतमंदों के बीच स्थानीय भाजपा नेता णेश महली एवं संस्था के अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद सिंह द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके स्थानीय तथा सक्षम लोगों का भी सहयोग सराहनीय रहा. इस मौके पर अजय कुमार शर्मा, संतोष सिंह, राकेश चंदेल, जीतेन्द्र कुमार, निरंजन , प्रशांत हरिएं शशि समेत टायो कंपनी के सैकड़ों पूर्व कर्मचारी मौजूद थे.

मानव सेवा संस्था ने जुगसलाई में गरीबों के बीच किया खिचड़ी का वितरण
मानव सेवा संस्था, जुगसलाई के तत्वावधान में गरीबों के बीच खिचड़ी वितरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विजय खॉ द्वारा जमशेदपुर के जुगसलाई के चुनाभट्टा बस्ती में किया गया. बबलू झा ने प्रेस विज्ञिप्ति जारी कर ब ताया कि खिचड़ी वितरण का लक्ष्य संस्थान के व्दारा एक हजार व्यक्तियों के लिए किया गया. जो प्रतिदिन एक बस्ती में संस्था के सदस्यों के मदद से की जाएगी. कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता अभिजीत सिंह ने बताया कि जुगसलाई के बुद्धिजीवी, समाज के शुभचिंतक एवं व्यवसायियों के मदद से संस्था ने यह बिडा उठाया है. कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विजय खॉ ने खिचड़ी वितरण के शुभारंभ के अवसर पर शामिल हो कर संस्था के प्रयासों का सराहना किया साथ ही यह भी आग्रह किया कि कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में सरकार द्वारा जारी सभी मापदंडों को मानना जरूरी है. घर में रहे सुरक्षित रहे. विशेष परिस्थिति में सरकार द्वारा दिये गये सम्पर्क नंबर पर सुचना दे कर सहयोग प्राप्त करें, झारखंड सरकार और प्रशासन लॉकडाउन को सफल करने में प्रयासरत है। घर में रहना और दुरी बनाए रखना ही कोरोना वायरस से बचाव होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत सिंह, संदीप सिंह, अमित शर्मा, आकाश अरोडा, पप्पु सिंह, अमित सिंह एवं उदय घोष ने अहम भूमिका निभाई.








