
जमशेदपुर : भाजपा के आलोक बाजपेई ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पांच अप्रैल की रात नौ बजे वह अपने घर में बालकोनी पर दीया जलाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि कोरोना वायरस को भगाने में हम सब एकजुटता का परिचय दें, जिसे पूरी दुनिया देखेगी. आलोक बाजपेई ने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी आज पूरे दुनिया के लिए अभिशाप बन गयी है और हिंदुस्तान भी अब इसे सुरक्षित नहीं है. लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसे नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है. मगर कई जगह इसे नजरअंदाज किया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा लोगों से अपने संवाद के माध्यम से कोरोना से लड़ने के उपाय और जनमानस की भागीदारी को लेकर मोटिवेट करते हैं. इसी क्रम में हिंदुस्तान की 130 करोड़ जनता से 5 अप्रैल की रात्रि 9:00 बजे अपने-अपने घरों की बत्तियां बुझा कर मोमबत्ती दिया, टॉर्च लाइट साथ मोबाइल का लाइट जलाने का आह्वान किया है. एक तरफ चाइना, अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस समेत कई देशों में कोरना का आतंक अधिक बढ़ गया है. उसके बावजूद हिंदुस्तान की जनता इससे डटकर मुकाबला कर रही है. सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. अभी तक इस महामारी को फैलने से अंकुश लगाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एकजुट होकर इस कोरोना से लड़ने का संकल्प लेने की बात कही है.







