
चाकुलिया : कोरोना वायरस के कारण सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है. लाक डाउन के मद्देनजर सोमवार को प्रखंड के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में हर वर्ष होने वाली चड़क पूजा (भोक्ता) इस वर्ष सरकार के नियम और आदेशों का पालन करते हुए ग्रामीणों ने सादगी के साथ की. गांव के ग्राम प्रधान सह पूजा कमेटी के अध्यक्ष कोकिल चन्द्र महतो ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर इस वर्ष मेला का आयोजन नही किया गया और ना ही भोक्ता का आयोजन हुआ. ग्रामीणों ने परंपरा के मुताबिक सादगी पूर्ण पूजा की. पूजारी बाया पति ने मंत्रोच्चारण कर लोगों की पूजा कराई. उन्होंने कहा कि यहां 100 वर्ष पुरानी चड़क पूजा इस वर्ष धूमधाम से नही हुआ. कहा कि गांव के लोगों ने मंदिर में पूजा कर गांव में कोरोना वायरस ना फैले इसकी कामना की गयी हैं. श्री महतो ने कहा कि ग्रामीणों ने सोशल डीस्टेंस बनाकर पूजा की. कहा कि चड़क पूजा करने से गांव में सुख शांति और समृद्धि आती है इसी कारण गांव के ग्रामीण वर्षो से पूजा करते आ रहे हैं. कहा कि यह पूजा 22 मौजा के ग्रामीण करते हैं परंतु इस वर्ष कोरोना के कारण ग्रामीण पूजा में शामिल नहीं हो पाये हैं.








