
जमशेदपुर : विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का व्यापक प्रभाव सिखों पर पड़ा। सिखों के महान पर्व खालसा सृजना दिवस के मौके पर सोमवार को शहर के गुरुद्वारों में इक्का-दुक्का की संख्या में ही संगत नजर आई। हां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को गुरुद्वारों में अपनी उपस्थिति देते हुए नजर आए। इन पदाधिकारियों ने श्री अकाल तख्त एवं प्रधानमंत्री के अपील का हवाला देते हुए संगत को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का हवाला दिया और यह भी कहा कि गुरुद्वारा साहब में किसी प्रकार का लंगर अथवा कीर्तन दरबार या अन्य आयोजन नहीं होगा। हां पंथिक मर्यादा के मद्देनजर सोमवार की सुबह जमशेदपुर के साकची, नामदा बस्ती, टुईला डूंगरी, सोनारी, टेल्को, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया । तो मानगो, बारीडीह में सहज पाठ का भोग डाला गया तथा वैशाख महीने की संगरांद सुनाई गई। गुरुद्वारों में लंगर की बजाय केवल कड़ा प्रसाद ही संगत के बीच वितरित किया गया।
गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेकने की बजाए संगत सुबह से ही टेलीविजन पर तथा ऑनलाइन माध्यम से श्री दरबार साहिब अमृतसर, तखत श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी, बांग्ला साहिब, तखत श्री हरिमंदिर साहिब पटना, तखत श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर, तखत श्री हजूर साहिब नांदेड़ से जुड़ी रही और वहीं से प्रसारित वैशाख महीने की संगरांद, खालसा सृजना दिवस की आवश्यकता, गुरबाणी कीर्तन इतिहास का श्रवण करती रही। लौहनगरी में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने साकची गुरुद्वारा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह ने नामदा बस्ती में मत्था टेका और वही गुरु का शुकराना अदा किया। तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी पटना के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने अप्रैल को गुरुद्वारा तथा झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्टेशन रोड जुगसलाई में मत्था टेका और वैशाखी की ऐतिहासिक सार्थकता पर प्रकाश डाला।
वहीं कोल्हान के सभी 34 गुरुद्वारों में कोरोना महामारी से मानवता को मुक्ति दिलाने के लिए अरदास की गई।

बीर खालसा दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
जमशेदपुर के बीर खालसा दल की तरफ से दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा सृजन दिवस (वैशाखी) के उपलक्ष्य पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया. वीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू जी ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान रक्तदान द्वारा दिया.” रविंद्र सिंह के कथन अनुसार “वैशाखी के इस पावन अवसर पर जन कल्याण हेतु किए गए आयोजन द्वारा ब्लड बैंक को 39 यूनिट रक्तदान किया गया.” उन्होंने कहा कि “लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त का अभाव है, जिसकी वजह से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया तथा एनीमिया के मरीजों के साथ-साथ और कई मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस अभाव को थोड़ा कम करने के लिए बीर खालसा दल ने आयोजन रखा और समाज के जिम्मेदार नागरिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इसे सफल भी बनाया.” उन्होंने कहा कि ” लॉकडाउन खुलने के बाद रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा. बीर खालसा दल द्वारा समाज के कल्याण हेतु आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहेगा. ब्लड बैंक के अधिकारी संजय चौधरी ने रविंद्र सिंह रिंकू और बीर खालसा दल को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि जनकल्याण और समाज के प्रति जागरूकता दिखाते हुए संस्था जो कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है. इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका हरजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, हरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, जगजीत सिंह, गुरु शरण सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनू सिंह, विक्की सिंह, गौरव हिन्दुस्तानी, रोहित कुमार, इत्यादि ने निभाई.
बारीडीह गुरुद्वारा में हुई अरदास
दूसरी ओर, जमशेदपुर के बारीडीह स्त्री सभा की पूर्व महासचिव अमरजीत कौर ने घर में गुरु महाराज के सामने अरदास की गुरु महाराज से प्रार्थना की गई कि विश्व में आई इस करोना महामारी से वाहेगुरु सभी की रक्षा करें सभी को स्वस्थ रखें और सरबत का भला हो. पूर्व प्रधान सरदार अमरजीत सिंह व भामरा और सरदार बलविन्दर सिंह, सरदार बलबीर सिंह के नेतृत्व में संत रविदास बस्त, मोची बस्ती, बागुनहातु, घोड़ा मैदान में जरूरतमंदों के घरों में लंगर पहुंचाया. पूड़ी, सब्जी और आचार, बिस्किट एवं चाय का वितरण किया गया. करीब 700 लोगों के बीच लंगर का वितरण किया गया. वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन भी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया. सिदगोड़ा पुलिस ने इसके लिए मार्गदर्शन दिया. सिदगोड़ा थाना के पदाधिकारी सुशील कुमार डागा का भी मार्गदर्शन रहा और उनका महत्वपूर्ण योगदान भी रहा. लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की. इसमें बलबीर सिंह, चन्ना सिंह, सतबीर सिंह, हरपाल सिंह, सोनी सिंह, जसवंत सिंह, बंटी सिंह, गोल्डी सिंह, अमृतपाल सिंह, मनप्रीत सिंह भामरा, गुलशन भंवरा, हरदीप कौर, सिमरजीत कौर, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, करतार सिंह, विक्रम सिंह, हरप्रीत सिंह, शिवराज सिंह, हरपाल सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी.







