
चाकुलिया : प्रखंड की बंगाल सीमा से सटे चालुनिया पंचायत के दुबराजपुर गांव के वन सुरक्षा समिति की सदस्यों ने बीती रात समिति के अध्यक्ष बासंती हांसदा के नेतृत्व में पहरेदारी कर ग्रामीणों द्वारा साल जंगल से पेड़ काट कर रोला ले जाते पकड़ लिया.वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने उक्त व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया और साइकिल और 8 साल पेड़ के रोला को जब्त कर लिया. समिति के सदस्यों ने उक्त व्यक्ति को चेतावनी दिया है कि दोबारा जंगल से पेड़ काटते या लकड़ी ले जाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. समिति ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर वन रक्षी अभिलाष महतो, देव गोपाल गिरी, मधु टुडु गांव पहुंचकर साल पेड़ के 8 रोला और साइकिल को जब्त कर लिया है. मौके पर वन सुरक्षा समिति के सदस्य दुलारी हांसदा,कापरा हांसदा, मयनों मांडी, लीलावती मांडी, सावित्री हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.








