
चक्रधरपुर : गोइलकेरा के कटकरा गांव में आसमानी बिजली की चपेट में आकर 18 वर्षीय चम्पाई केराई की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। चम्पाई गांव के ही तीन अन्य युवकों के साथ सड़क पर पहरेदारी कर रहा था। कोरोना संक्रमण से डरे ग्रामीणों ने बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए गांव की मुख्य सड़क पर बैरियर लगा रखा है। चम्पाई केराई बैरियर के नजदीक ही पहरेदारी में जुटा था। जहां अचानक हुए वज्रपात से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।















