
चाईबासा : कोरोना वायरस से बचाव को लैकर इलेकट्रॉनिक दुकाने बंद हो गई थी, लेकिन सरकार द्वारा लोगों की जरूरत और अव्शयक सामान जैसे पंखा, बलब, चार्जर तथा मोबाइल रिचार्ज की सुविधाओं को चालू रखने का निर्णय लिया गया है। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन की शर्त पर ही पंखा और रिचार्ज दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसी दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी स्मृता कुमारी द्वारा लोगों की जरूरत को देखते हुए जगन्नाथपुर के पंखा व मोबाइल रिचार्ज दुकानदारों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान एसडीओ स्मृता कुमारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी इलेकट्रॉनिक दुकानदार केवल पंखा, बल्ब, मोबाइल चार्जर तथा मोबाइल रिचार्ज ही बिक्री करेगें। एसी, कूलर और फ्रीज की बिक्री पूर्णतः बंद रहेगी। यदि कोई भी दुकानदार एसी, कूलर, फ्रीज और मोबाइल बेचते पकड़े गये या सूचना मिली तो कार्रवाई करने के साथ ही दुकान सील कर दी जायेगी। सभी दुकानदारों को यह भी निर्देश दिया गया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही पंखा और मोबाईल रिचार्ज की दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग के तहत दुकानों में बिक्री करें और मास्क पहनें। इन सभी शर्तों पर दुकानदारों ने अपनी सहमति देते हुए नियमों का अनुपालन करते हुए दुकानें खोलने की बात कही।






