
गोड्डा : कोरोना के बढ़ते मामले के बीच पुलिसकर्मियों पर हमले की बात भी सामने आ रही है. एक तरफ जहाँ जमातियो से निपटने में प्रशासन को परेशानी का सामना कर पड रहा है वही आज नमाजियों के तरफ से भी पुलिस वालो पर हमला किया गया. इस हमले में पुलिस के कई जवान घायल भी हो गये. वहीं कई पेट्रोलिंग गाड़ी भी क्षतिग्रस्ति हुई है. मामला ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार की है. मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ लोग भीड़ के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस जब नमाजियों को रोकने पहुंची तो नमाजियों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया. इस हमले में पुलिस के कई जवान घायल हो गये. वहीं पुलिस टीम की कई गाडि़यां भी क्षतिग्रस्तल हो गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

धनबाद : लॉकडाउन में खिचड़ी के बदले जमातियो को चाहिए बिरयानी ?
धनबाद : एक तरफ जहाँ कोरोना को लेकर अफरातफरी मचा हुआ है और लोग अपनी जान बचाने के पीछे लगे हुए है वही दूसरी तरफ सदर अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती तब्लीगी जमात से जुड़े लगभग 60 लोगों ने खाने को लेकर हंगामा कर दिया. जमातियों का कहना है कि उन्हें खिचड़ी पसंद नहीं है. फिर भी प्रशासन के लोग तीनों वक्त जबरन खिचड़ी दे रहे हैं. इसके बाद जमाती जबरन सदर अस्पताल से नीचे उतरने लगे और बाहर जाने की जिद्द करने लगे. जमातियों का कहना था कि खिचड़ी खा कर वह परेशान हो गए हैं अब उन्हें बाहर खाना खाना है. इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी किशोर कौशल सदर अस्पताल पहुंचे. सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास और सदर अस्पताल के डॉक्टर विजेंद्र कुमार भी पहुंचे. सिविल सर्जन ने बताया कि प्रशासन की ओर से खिचड़ी मुहैया कराई जा रही है. लेकिन यहां तब्लीगी जमात के लोग हंगामा कर रहे हैं. इसके बाद एसएसपी किशोर कौशल ने काफी समझाया बुझाया. उन्होंने बताया कि खाने की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है, लेकिन इस तरह से हंगामा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद जमाती शांत हुए और अपने-अपने वार्ड में चले गए. ज्ञात हो कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग लगभग 20 दिन पूर्व धनबाद के विभिन्न मस्जिदों से पकड़े गए थे. लॉक डाउन में यह छुपकर विभिन्न जगहों पर रह रहे थे. इसके बाद प्रशासन ने इन सभी को पकड़कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. कोरोना वायरस को लेकर इन सभी के सैंपल की जांच कराई गई थी. जांच में सभी का रिपोर्ट नेगेटिव है.लेकिन जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह उत्पन्न हो गई है कि इन तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों को अब मस्जिद वाले भी नहीं रख रहे हैं. मस्जिद वालों का कहना है कि उनके यहां जगह नहीं है. ऐसे में प्रशासन जबरन ले गया है तो प्रशासन को ही इसकी व्यवस्था करनी चाहिए. लॉक डाउन खत्म होगा तभी इसके बारे में आगे का कुछ उपाय किया जा सकता है. सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजेंद्र कुमार का कहना है कि तबलीगी जमात से जुड़े लोग बेवजह हंगामा कर रहे हैं. कुछ लोगों को इनके घर भी भेजा था, घर वाले इनको अपने पास शरण नहीं दिए. मस्जिद में भी इनको जगह नहीं मिली है. अब खाने को लेकर बेवजह हंगामा कर रहे हैं. प्रशासन के स्तर से जो भी खाना का प्रबंध होगा, हम वही मुहैया करा सकते हैं.
रांची के चान्हो में नर्स पर थूका, ट्रक ड्राइवर व खलासी को जेल
रांची : झारखंड के रांची जिले के चान्हो प्रखंड में स्कूटी सवार नर्स पर गुटखा खाकर थूकने के आरोप में ट्रक के खलासी विकास सिंह व चालक श्रवण यादव को जेल भेज दिया गया. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. गुरुवार को इन्हें जेल भेज दिया गया. राज्य में किसी स्वास्थ्यकर्मी के ऊपर थूकने के मामले में यह संभवत: पहली कार्रवाई है. ज्ञात हो कि सरकार द्वारा गुटखा, पान मसाला आदि खा कर थूकने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया जा चुका है.







