
चाईबासा : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि पत्रकार भी कोरोना वारियर्स हैं, उन्हे बीमा सहित अन्य सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। श्री ठाकुर ने इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होने कहा है कि कोविड 19 महामारी के दौरान लागु देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान आपातकालीन सेवा से जुडे चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, सुरक्षाकर्मी एवं सफाई कर्मियों की भांति समाचार लेखन एवं प्रासरण से जुडे मिडिया कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महामारी के दौरान सेवा दे रहे मिडिया कर्मियों को अन्य राज्यों के भांति स्वास्थ्य सुविधा, आर्थिक सहायता एवं बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की नितांत अवश्यकता है।

मंत्री श्री ठाकुर ने लॉक डाउन के दौरान सेवा दे रहे मिडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा, आर्थिक सहायता एवं बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कारवाई करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। झारखंड यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजीव नयनम्, न्यूज चैनल ओंकार आवामी के संपादक सह संगठन के उपाध्यक्ष संजय समर, संगठन मंत्री धीरेन्द्र कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार झुन्नू, मंत्री किशुन प्रसाद कुशवाहा, कोडरमा प्रेस क्लब के महासचिव गौतम राणा, पश्चिमी सिंहभूम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरीशंकर झा, आनंद प्रियदर्शी, रवि बिरूली प्रदेश के कई पत्रकारों ने इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पत्रकारों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा एवं आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग की थी।






