
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर के सबसे पॉश होटल कहे जाने वाले बिष्टुपुर के होटल अलकोर में पुलिस ने छापामारी की है. बताया जाता है कि बंद होटल में वहां स्पा का संचालन किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची. पुलिस के बड़े अधिकारियों की टीम के साथ बिष्टुपुर पुलिस द्वारा छापामारी की गयी.
बताया जाता है कि होटल बंद रहता था, लेकिन होटल के अंदर ही स्पा का संचालन किया जा रहा था. इस स्पा में क्या चल रहा था, यह अभी छापामारी पूरी होने के बाद ही किसी तरह की जानकारी सामने आ सकती है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन में सारे होटल बंद है, लेकिन बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर के सबसे बड़े होटल अलकोर में स्पा का संचालन किया जा रहा था. पुलिस की टीम अंदर में ही छापामारी कर रही है. इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी है. इसको लेकर अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.
वैसे इस बात का खुलासा हुआ है कि करीब एक माह से बंद होटल में सबकुछ तो नहीं चलता था, लेकिन स्पा का संचालन जरूर होता रहता था. वैसे अब अधिकारिक रुप से जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. वैसे वहां कर्मचारियों को भी पकड़ा गया था, जिनसे वहां ड्यूटी भी कराया जा रहा था. जब होटल बंद था तो इतने सारे कर्मचारी ड्यूटी पर क्या कर रहे थे, इसकी जानकारी ली जा रही है. छापामारी पूरी होने के बाद ही किसी तरह का खुलासा हो सकता है. हमारी टीम होटल के बाहर रहकर पूरे मामले को कवर कर रही है ताकि सही बातें सामने आ सके.







