• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-east-जमशेदपुर पूर्वी में मोहरदा जलापूर्ति योजना का हर किसी को मिलेगा लाभ, जमशेदपुर पहुंचते ही सरयू राय ने की जलापूर्ति को लेकर बैठक, जुस्को अधिकारियों की लगी क्लास

April 9, 2026
in खबर
0
jamshedpur-east-जमशेदपुर पूर्वी में मोहरदा जलापूर्ति योजना का हर किसी को मिलेगा लाभ, जमशेदपुर पहुंचते ही सरयू राय ने की जलापूर्ति को लेकर बैठक, जुस्को अधिकारियों की लगी क्लास
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लॉकडाउन के बीच जमशेदपुर पहुंच गये है. वे काफी दिनों से रांची में फंसे हुए थे. रांची से जमशेदपुर आने की इजाजत मिलने के वे जमशेदपुर आये तो बैठक की. उन्होंने मोहरदा जलापूर्तइ योजना को लागू करने पर फोकस किया. मोहरदा पेयजलापूर्ति योजना से बारीडीह, बागुननगर, बिरसानगर के कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुँचने की शिकायतों को दूर करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इलाके का दौरा किया और जुस्को तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समास्या को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाया. जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि नदी में प्रवाहित हो रहे प्लास्टिक एवं अन्य गंदगियों को दूर करने के लिए लगायी गयी जाली कुछ दिन पहले चोरी हो गयी थी, जिसके कारण इंटकवेल में प्लास्टिक और कचड़ा घुस जाने से जलापूर्ति करने वाले पम्प बंद हो गया था. इसके साथ ही पुरानी पाइपलाइन में भी पानी का ज्यादा दबाव होने पर क्रैक आ जा रहा है, जिस कारण कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. जुस्को के वरिष्ठ अधिकारी आरके सिंह, पार्थ चटर्जी एवं विद्युत आपूर्ति निगम के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि इंटेकवेल में कचड़ा घुसने से रोकने वाली जाली लगाये जाने का कार्य चल रहा है जो आज पूरा हो जाएगा, इसकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी रखे जाएंगे. ज्यादा दबाव होने के कारण फटे हुए पाइप की मरम्मती कर दी गयी है, जिसके कारण अब पूरे प्रेशर पर पानी आपूर्ति होगा. जुस्को के अधिकारी बार-बार बिजली आपूर्ति में बाधा होने के कारण भी जलापूर्ति बाधित होने की बात कही. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि वहाँ के लिए उन्होंने अलग से लाईन खींचा है. फिर भी कभी-कभी तेज हवा चलने या बरसात के कारण भी ग्रिड लाईन पर पेड़ गिर जाने जैसी समस्या के कारण बिजली बाधित हो जाती है. विधायक सरयू राय ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना के लिए जुस्को को निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए. इस पर जुस्को के अधिकारियों ने कहा कि यदि राज्य सरकार का विद्युत आपूर्ति विभाग को कोई आपत्ति नहीं हो तो वे इसके लिए जुस्को को बिजली दे सकते हैं. इस पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने मोहरदा पेयजल आपूर्ति योजना पर बिजली बिल का बाकाया होने की बात कही और बताया कि बिजली बिल का भुगतान होने पर ही जुस्को को अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने पर विचार हो सकता है. इसका निर्णय विभाग के उच्च स्तरीय पदाधिकारी ही ले सकते हैं. विधायक सरयू राय ने कहा कि बकाया बिजली बिल का भुगतान के बारे में सरकार से जो लीज समझौता हुआ है उसके आलोक में सरकार के समक्ष बात उठायेंगे ताकि मोहरदा जलापूर्ति के लिए जुस्को से बिजली लेने का रास्ता साफ हो सके. इस बीच बैठक में वहाँ के स्थानीय नागरिक आ गये. उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति की देखभाल करने के लिए जो आउटसोर्सिंग संस्था काम कर रही है, उसके कतिपय कर्मी क्षेत्र में समास्या को दूर करने और सभी जगह पानी पहुँचे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. निर्णय हुआ कि जुस्को के अधिकारी आऊटसोर्सिंग ठेकेदार से इस बारे में बात करे और ऐसे लोगों को जलापूर्ति व्यवस्था से बाहर करे. इनकी राजनीतिक झुकाव रहने और राजनीतिक दुष्टिकोण के कारण जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में बाधा खड़ी हो रही है.

बैठक में हुए निर्णय का संक्षेप इस प्रकार है :

  • जुस्को इंटेकवेल की व्यवस्था ठीक करेगी ताकि प्लास्टिक एवं अन्य प्रकार के कचड़े आ कर पम्प परिचालन में बाधा नहीं पहुँचे.
  • जुस्को की ओर से पुरानी पाईप लाईन को हटाकर नई पाईप लाइन बिछायी जाएगी और पानी खींचने वाले पम्प की क्षमता बढ़ायी जाएगी.
  • मोहरा पेयजलापूर्ति के लिए जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है इसके लिए सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की पहल की जाएगी.
  • बारीडीह, बागुननगर, बिरसानगर में क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत की जाएगी और जगह-जगह लगे हुए भाल्व को बदला जाएगा ताकि सभी घरों में पानी की आपूर्ति ठीक से हो सके.
  • आउटसोर्सिंग ठेकेदार के वैसे कर्मियों को हटाने के लिए कहा जाएगा जो राजनीतिक दृष्टिकोण से क्षेत्र में जलापूर्ति का सुचारू रूप से परिचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं.
  • जुस्को द्वारा कस्टमर केयर और हेल्पलाईन की जो व्यवस्था शिकायत करने के लिए बनायी गयी है, उसमें ंबदलाव किया जाएगा ताकि आमजन की शिकायतों को दूर किया जा सके.
  • जब तक मोहरदा पेयजलापूर्ति की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जुस्को अपने हाथ में नहीं ले लेती है तबतक बिजली विभाग के डेडिकेटेड फीडर को विशेष ध्यान देकर चलाया जाये.
  • झारखंड सरकार के नगर विकास एवं जुस्को के बीच में मोहरदा पेयजलापूर्ति को लेकर जो समझौता हुआ है उसके प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए झारखंड सरकार से बात की जाएगी और किसी भी मद का बकाया राशि है भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural nagar panchayat VC inspection : चाकुलिया के सोनाहारा में लोगों को जल्द मिलेगा स्वच्छ पेयजल, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र का किया निरीक्षण
खबर

Jamshedpur rural nagar panchayat VC inspection : चाकुलिया के सोनाहारा में लोगों को जल्द मिलेगा स्वच्छ पेयजल, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र का किया निरीक्षण

November 7, 2026
West singhbhum mla initiative : चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा से 40 से अधिक योजनाओं को मिली स्वीकृति, निर्माण एजेंसियों को सौंपी जिम्मेदारियां
खबर

West singhbhum mla initiative : चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा से 40 से अधिक योजनाओं को मिली स्वीकृति, निर्माण एजेंसियों को सौंपी जिम्मेदारियां

November 7, 2026
Jamshedpur mango nagar nigam : मानगो नगर निगम ने 350 स्ट्रीट लाइटों की करायी मरम्मत, छठ घाट पर लगे हाईमास्ट लाइट को भी कराया दुरुस्त
खबर

Jamshedpur mango nagar nigam : मानगो नगर निगम ने 350 स्ट्रीट लाइटों की करायी मरम्मत, छठ घाट पर लगे हाईमास्ट लाइट को भी कराया दुरुस्त

November 7, 2026
Next Post
saraikela-kharsawan-crime-आदित्यपुर में में दो पक्ष भिड़े, तीन लोग घायल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दर्ज हुआ एफआइआर

saraikela-kharsawan-crime-आदित्यपुर में में दो पक्ष भिड़े, तीन लोग घायल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दर्ज हुआ एफआइआर

jamshedpur-helps-जमशेदपुर में दिलदारों ने जरूरतमंदों को संभाला, सोनारी में 250 लोगों को खिला रहे है मुफ्त दोसा, जुगसलाई में पांच युवाओं ने 110 सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, सांसद के साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कराया लोगों को भोजन, गोविंदपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का राशन व भोजन वितरण, कदमा भारतीय जागृति संघ व एम क्लब की सेवा, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर बांटे भोजन

jamshedpur-dc-ssp-on-road-टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी पहुंचेंगे प्रवासी मजदूर, जमशेदपुर के डीसी-एसएसपी ने संयुक्त रुप से किया निरीक्षण, लॉकडाउन खुलते ही बसों का शुरू होगा परिचालन तो बढ़ेगा भाड़ा

jamshedpur-dc-ssp-on-road-टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी पहुंचेंगे प्रवासी मजदूर, जमशेदपुर के डीसी-एसएसपी ने संयुक्त रुप से किया निरीक्षण, लॉकडाउन खुलते ही बसों का शुरू होगा परिचालन तो बढ़ेगा भाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News