
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सहयोग से बहरागोड़ा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बनकाटा पंचायत भवन क्वारंटाइन सेन्टर तथा बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय हिन्दी मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को नाश्ते में इडली एवं अंडा खिलाया। बनकाटा पंचायत भवन में क्वारंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों को गैस सिलेंडर, चूल्हा तथा बर्तन की व्यवस्था की गई। साथ ही चावल , दाल, आलू, हरि सब्जियां, तेल, मसाले भी दिया गया, ताकि वे उसे पकाकर खाना खा सकें। कार्यकर्ताओं ने दोनों क्वारंटाइन सेन्टरों में प्रवासी मजदूरों को साबुन भी दिए। डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि प्रवासी मजदूर हमारे अपने भाई-बहन हैं। उनकी सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। डॉ गोस्वामी के सहयोग से विगत 63 दिनों से भाजपा बहरागोड़ा मंडल के द्वारा जरूरमंद लोगों तथा प्रवासी मजदूरों की लगातार सेवा की जा रही है। जलपान तथा भोजन सामग्री वितरण में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव, राजकुमार कर, उत्तम साव, मिहिर दलाई, बिमान जाना, मिंटू नायक, दीपंकर साव, कविन्द्र कुंडू, हेमकांत भुंइया, चंदन सीट, गोबिंदो कुंडू, गौर हरि बेरा, कृष्णा सीट समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।







