
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ोदा घाट नदी में एक अज्ञात युवक डूब गया. जहां सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस नदी घाट पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई. घंटों नदी में तलाश करने के बावजूद गोताखोरों को निराशा ही हाथ लगी. हालांकि युवक कौन है और कहां से आया था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वही इस संबंध में जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी राजेश झा ने बताया कि बागोड़ा थाने में युवक के डूबने सूचना आने पर वे सभी नदी घाट पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई और अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है जिसकी तलाश जारी है, साथ ही उन्होंने बताया युवक कौन है कहां से आया है इसका पता लगाया जा रहा है. आपको बता दें बीते एक पखवाड़े के भीतर खरकई और स्वर्णरेखा नदी में डूबने से आधा दर्जन लोगों की मौत अबतक हो चुकी है. पुलिस ने कई और गोताखोरों की मदद ली है. युवक को तलाश करने के लिए काफी प्रयास किया गया, तब तक रात हो गया, जिसके बाद उसकी तलाश को मजबूरी में रोकना पड़ा. सुबह में फिर से उक्त युवक की तलाश की जा रही है. अब तक उसके कोई परिजन या कोई और संबंधी लोग सामने नहीं आये है.






