
चाकुलिया : चाकुलिया हवाई पट्टी से मुढ़ाल गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर पत्थर और बड़े बड़े गड्डे उभर आये हैं. पत्थर उभर आने के कारण सड़क पर साइकिल से भी चलने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व इस सड़क का निर्माण पीएमजीएसव्याई योजना से निर्मान किया गया था, जो अब काफी जर्जर हो चुका है. ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है परंतु अब तक किसी ने भी सड़क मरम्मत की दिशा में उचीत पहल नही किया है, जिसकारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क इतना जर्जर हो चुका है कि इस सड़क से चार पहिया का अवागमन बंद है.







