
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के ढ़ेंगाम, रघुनाथपुर और तीलाबनी गांव में बने क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार को 8 मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रात में ही स्थानीय पदाधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ क्वारंटाइन सेंटर पर पहुंचे. पॉजिटिव मजदूरों को रात में ही जमशेदपुर के टीएमएच भेजा गया. बीडीओ लेखराज नाग ने बताया कि रविवार को संबंधित क्वारंटाइन सेंटरों की सैनिटाइजिंग की गयी. तीनों केन्द्र में रह रहे अन्य मजदूरों को दूसरे क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया. वहीं सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने कहा कि तीनों क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे अन्य मजदूरों की दोबारा कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया जायेगा.







