
जमशेदपुर : गोविन्दपुर में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग बाबा जिन्हें कोई संतान नहीं न कोई सहारा, लम्बे समय से चल फिर पाने में सक्षम नही थे. वोईस ऑफ ह्यूमैनिटी संस्था को पता चला कि उन्हें मदद की जरूरत है. घर मे उनकी सिर्फ वृद्धा पत्नी है. इसकी जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह बुजुर्ग के घर नय वॉकर लेकर संस्था के लोग पहुंचे तो देखते ही वो मुस्कुराते हुए घर से निकले और नय वॉकर देखते ही एक नयी उम्मीद जगी. वह खुद वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिए. इसी के साथ बुजुर्ग को सहारा मिला. इस दौरान संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत, शम्भु चौधरी, सूरज जायसवाल, सन्दीप सिंह राजपूत, गगनदीप जग्गू व अन्य उपस्थित थे.







