• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-big-decision-झारखंड सरकार ने दो बड़े फैसले लिये, जमशेदपुर के नक्सली कान्हू मुंडा, कुंदन पाहन समेत 14 नक्सलियों को सरेंडर करने का मिलेगा लाखों रुपये, झारखंड के वकीलों के लिए झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि नियमावली के गठन को मंजूरी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड सरकार ने मंगलवार को दो ब ड़े फैसले लिये. पहला फैसला न्यायिक गतिविधियों से संबंधित रहा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि नियमावली के गठन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि अधिनियम-2018 के प्रावधानों के अधीन झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि नियमावली का गठन किया जाना है.

झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि समिति के अध्यक्ष होंगे बार काउंसिंल के चेयरमैन

झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि अधिनियम -2018 के तहत झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि समिति के गठन की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. इस समिति के अध्यक्ष बार काउंसिल के अध्यक्ष (चेयरमैन) होंगे जबकि विधि विभाग के प्रधान सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव और झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक इसके पदेन सदस्य होंगे. अधिवक्ता लिपिकों में से तीन को इस समिति में शामिल किया जाएगा. इनमें से एक अधिवक्ता लिपिक को समिति द्वारा निधि का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया जाएगा.

आत्मसमर्पण करने वाले 14 उग्रवादियों को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा पुनर्वास अनुदान की राशि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न उग्रवादी संगठनों के आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने वाले 14 उग्रवादियों को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वास अनुदान की राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. आत्मसमर्पण करने वाले इन उग्रवादियों में तीन को 4-4 लाख रुपए, नौ उग्रवादियों को 2-2 लाख रुपए और दो उग्रवादियों को 1-1 लाख रुपए की राशि का भुगतान पुनर्वास अनुदान के रुप में किया जाएगा. इन उग्रवादियों में 11 भाकपा माओवादी, 2 पीएलएफआई और 1 टीपीसी का सदस्य है.

तीन उग्रवादियों को मिलेंगे पुनर्वास अनुदान के रुप में 4-4 लाख रुपए
भाकपा माओवादी के रिजनल कमिटि का सदस्य और खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र स्थित बारीगढ़ा का रहनेवाला कुंदन पाहन उर्फ आशीष उर्फ विकास और यही का रहनेवाला डिम्बा पाहन उर्फ धीरज के अलावा भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर व पलामू में आत्मसमर्पण करने वाला एनुल खां उर्फ गोविंद को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत 4-4 लाख रुपए मिलेगा.

भाकपा माओवादी के इन उग्रवादियों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए का पुनर्वास अनुदान

भाकपा माओवादी के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु का रहने वाला लादु मुंडा उर्फ सानिका मुंडा, खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया की क्रिस्टोमनी कुमारी, गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित चिरोटांड का दीपक कुजूर, पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबान्दा थाना क्षेत्र स्थित जियान बानबेड़ा का रहने वाला कान्हुराम मुंडा उर्फ अर्जुन उर्फ मंगल (सैक सदस्य), खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र स्थित इन्दीपीढ़ी की रहनेवाली व एरिया कमांडर सुनिया कुमारी उर्फ सुनिया मुंडा और दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बांकीजोर का रहनेवाला देवीलाल हांसदा उर्फ छोटा साथी शामिल है. इन सभी को दो लाख रुपए पुनर्वास अनुदान के तहत दिए जाएंगे. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर गुंदाटोला का रहनेवाला सुंदर मुर्मू उर्फ सुंदर सोरेन और पलामू जिला नवडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित पाल्हे का रहने वाला राजेंद्र भुईयां को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत एक-एक लाख रुपए मिलेगा.

पीएलएफाई के दो और टीपीसी के एक उग्रवादी को भी 2-2 लाख रुपए

पीएलएफआई का एरिया कमांडर व गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित रेड़वा बरवाटोली का रहने वाला रुबेन केरकेट्टा और सब जोनल कमांडर व गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र का रहनेवाला प्रकाश उरांव उर्फ राजन को पुनर्वास अनुदान के तौर पर 2-2 लाख रुपए मिलेगा, वहीं उग्रवादी संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर एवं पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पचलेवा का रहनेवाला अजय प्रसाद उर्फ रौशन को भी पुनर्वास अनुदान का 2 लाख रुपए मिलेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural women groups meet :  बोड़ाम के खोखरो प्रावि में महिला समूहों की बैठक में शराब भट्ठियां बंद कराने का निर्णय, शराब का अवैध कारोबार रोकवाने के लिए लेंगी पुलिस की मदद
खबर

Jamshedpur rural women groups meet :  बोड़ाम के खोखरो प्रावि में महिला समूहों की बैठक में शराब भट्ठियां बंद कराने का निर्णय, शराब का अवैध कारोबार रोकवाने के लिए लेंगी पुलिस की मदद

August 30, 2026
jharkhand cm hemant soren chadarposhi-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी
खबर

jharkhand cm hemant soren chadarposhi-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी

August 30, 2026
Jamshedpur rural police poster war : पूर्वी सिंहभूम के गांवों में पुलिस ने चिपकाए वांछित नक्सलियों के पोस्टर, पुलिस को सूचना देनेवालों को पुरस्कार देने, नाम गुप्त रखने का वायदा
खबर

Jamshedpur rural police poster war : पूर्वी सिंहभूम के गांवों में पुलिस ने चिपकाए वांछित नक्सलियों के पोस्टर, पुलिस को सूचना देनेवालों को पुरस्कार देने, नाम गुप्त रखने का वायदा

August 30, 2026
Next Post
चाकुलिया : दो पक्षों में मारपीट, दो भाई जख्मी, पिता और पुत्र के खिलाफ थाना में की शिकायत

चाकुलिया : दो पक्षों में मारपीट, दो भाई जख्मी, पिता और पुत्र के खिलाफ थाना में की शिकायत

tata-steel-proud-वर्ल्ड स्टील ने टाटा स्टील भारत व यूरोप को दिया स्टील चैंपियंस अवार्ड, टाटा स्टील के वीपी संजीव पॉल ने कहा-

jamshedpur-quarantine-जमशेदपुर में अब पैसे देकर लोग ‘पॉश होटल’  में रह सकेंगे क्वारंटाइन, जानिए कौन होटल में रह सकते है, कितना पैसा लगेगा

jamshedpur-quarantine-जमशेदपुर में अब पैसे देकर लोग 'पॉश होटल' में रह सकेंगे क्वारंटाइन, जानिए कौन होटल में रह सकते है, कितना पैसा लगेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News